अयोध्या उत्तर प्रदेश

14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भी दिखेगा फसाड, प्रोजेक्ट किया तैयार।

14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भी दिखेगा फसाड, प्रोजेक्ट किया तैयार।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी के रामपथ और भक्तिपथ की तरह 14 कोसी व पंचकोसी मार्ग भी चमचमाएंगे। दोनों ही मार्गों को खूबसूरत बनाने के लिए फसाड का इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों ही मार्गों पर कार्निस, शॉप साइनेज व शटर पेंट आदि ठीक रामपथ की तरह दिखेंगे। इसके अलावा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नाका रोड भी फसाड के सौंदर्यीकरण से लकदक नजर आएंगी। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने लगभग 30 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है।
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले केंद्र व प्रदेश कि योगी सरकार ने अयोध्या के लिए खजाना खोल दिया था। इस दौरान तमाम परियोजनाएं धरातल पर उतरीं और उन्हें पंख लग गए। इन्हीं परियोजनाओं में अयोध्या के कुछ मार्ग भी शामिल हैं। रामपथ, भक्तिपथ व जन्मभूमिपथ। तीनों ही मार्गों पर अयोध्या विकास प्राधिकरण का फसाड चार चांद लगा रहा है।
अब फैसला किया गया है कि निर्माणाधीन 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भी फसाड सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रोड व नाका रोड पर भी फसाड का इस्तेमाल करने के लिए विकास प्राधिकरण में योजना तैयार कर ली गई है। फसाड सौंदर्यीकरण का कार्य विकास प्राधिकरण ही कराता है। रामपथ पर फसाड के लिए 30.93 करोड़ की लागत आई थी। 13 किमी में कार्निस, बाउंड्रीवॉल, पैरापेट, शॉप साइनेज व शटर पेंट आदि का कार्य हुआ था। वहीं 750 मीटर वाले भक्तिपथ पर 4.20 करोड़ रुपये की लागत आई है, जबकि 500 मीटर वाले जन्मभूमि पथ पर 5.10 करोड़ की लागत से पूर्व निर्मित भवनों का सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवॉल व जीआरसी क्लैडिग का कार्य हुआ है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि अयोध्या को पर्यटन नगरी बनाने के लिए विभाग की ओर से तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसाड सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की डीपीआर शासन को भेजी गई है। निर्माणाधीन मार्गों के पूरे होने व शासन से डीपीआर को मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago