अयोध्या उत्तर प्रदेश

13 वर्षीय किशोरी लापता, नामजद युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज।

13 वर्षीय किशोरी लापता, नामजद युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश में तेजी लाई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उनकी बेटी घर से गायब हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटी के गायब होने की जानकारी मिलने पर पिता ने पहले रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कई घंटों की खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। जब काफी प्रयासों के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला, तब पिता ने थाने पहुंचकर बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की।

इनायत नगर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए जांच में तेजी लाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप देगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago