10 से 12 दिसम्बर तक रहेगा तहसील में लेखपालों का पूर्ण कार्य बहिष्कार
लेखपालों ने हड़ताल कर दिया धरना जमकर हुई नारेबाजी
नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की रूदौली यूनिट ने एक ज्ञापन पूर्व में 3 दिसंबर को एसडीएम रूदौली को सौंपते हुए बताया था कि उनकी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अब तक सरकार ने उनकी एक भी मांग नहीं मानी है जिसको लेकर अब लेखपाल पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। समय से मांगो पर कोई कार्यवाही न होने पर मंगलवार को लेखपाल संघ ने तहसील रूदौली पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
एसडीएम विपिन कुमार सिंह को लेखपाल संघ के अध्यक्ष शौरभ सिंह व् महामंत्री नकछेद भारती ने पूर्व में ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि सरकार ने अभी तक उनकी आठ सूत्री मांगो में से कोई भी मांग नही मानी है। बीते 26 नबम्बर को धरना देने के बाद भी कोई भी प्रगति न होने के कारण अब लेखपाल संघ फिर से सरकार के बिरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य है।
बतादें कि रूदौली लेखपाल संघ का प्रांतीय अध्यक्ष के आवाहन पर 10 से 12 दिसम्बर तक तहसील मुख्यालय धरना प्रदर्शन रहेगा। इसके बाद 13 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक जिला मुख्यालय अयोध्या के तिकोनिया पार्क पर धरना प्रदर्शन होगा।वहीँ अपनी मांगों को लेकर लेखपाल संघ 27 दिसम्बर को विधान सभा का घेराव करेंगे।
इस मौके पर सुभाष मिश्रा, यशवंत प्रताप, रवि पाठक, कुलदीप श्रीवास्तव, बृजनाथ दूबे, मुन्ना लाल, विजय मिश्रा, राम वृक्ष मौर्या, राकेश मिश्रा आदि लेखपाल मौजूद रहे।