बीकापुर - अयोध्या

हाईवे पर हादसे में कर्नाटक के दो श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल।

हाईवे पर हादसे में कर्नाटक के दो श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में कर्नाटक के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आ रही एक टेंपो ट्रैवलर प्रयागराज हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा के पास हुआ। दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नाटक प्रांत के जिला गुलबर्गा स्थित नगर कोतवाली के ओम नगर मोहल्ला निवासी श्रद्धालुओं का एक समूह तीर्थाटन के लिए निकला था और शुक्रवार की रात एक टेंपो ट्रैवलर से अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आ रहा था। मध्य रात्रि के बाद टेंपो ट्रैवलर प्रयागराज हाईवे पर जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित परोमा के निकट पहुंची की ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर का दायां हिस्सा किसी ट्रक से रगड़ खाने के चलते बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस में एंबुलेंस की मदद से 14 घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा.आशीष पाठक ने श्रद्धालु शिवपूजन 56 वर्ष (पुत्र) स्वर्गीय सगप्पा और तनजप्पा 45 वर्ष (पत्नी) अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। जबकि 9 घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए भर्ती किया है। वही तीन श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया है।

editor

Recent Posts

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More

1 day ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

3 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति। अयोध्या  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र… Read More

4 days ago

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

1 week ago