अयोध्या उत्तर प्रदेश

हाईटेंशन तार से टकराया कंटेनर, मची अफरातफरी।

हाईटेंशन तार से टकराया कंटेनर, अफरातफरी मच गई।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में सोमवार को अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भयावह हादसा हो गया। प्रयागराज से आ रहा बाइक लदा कंटेनर अचानक हाईटेंशन तार से टकरा गया। टक्कर लगते ही जोरदार धमाका हुआ और कंटेनर आग की लपटों में समा गया। देखते ही देखते उसमें लदी बाइकें जलकर खाक हो गईं।
वहा मौजद लोगों का कहना है कि तार छूते ही तेज चिंगारी निकली और पलभर में आग पूरे कंटेनर में फैल गई। अचानक लगी भीषण आग से मौके पर अफरातफरी मच गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रूट डायवर्जन कराते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से रवाना कराया गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक कंटेनर पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर झूलते हाईटेंशन तारों की ऊंचाई की समीक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं घट सकती हैं। यातायात अब सामान्य कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago