FB IMG 1756835140000 - स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, एंबुलेंस और स्ट्रेचर न मिलने पर चारपाई पर मरीज लेकर पहुंचे परिजन।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, एंबुलेंस और स्ट्रेचर न मिलने पर चारपाई पर मरीज लेकर पहुंचे परिजन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, एंबुलेंस और स्ट्रेचर न मिलने पर चारपाई पर मरीज लेकर पहुंचे परिजन।

FB IMG 1756835140000 - स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, एंबुलेंस और स्ट्रेचर न मिलने पर चारपाई पर मरीज लेकर पहुंचे परिजन।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में एक मरीज को चारपाई पर लेकर मेडिकल कॉलेज के अंदर दौड़ रहे हैं। इसका इंटरनेट मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर का बताया जा रहा है वीडियो में एक गंभीर बीमार वृद्ध को तीमारदार अस्पताल के अंदर चारपाई पर लेकर दौड़ रहे हैं, जिसे इमरजेंसी में पहुंचने पर चिकित्सक ने तत्काल चारपाई से हटाकर बेड उपलब्ध कराया। मेडिकल कॉलेज परिसर से लेकर वार्ड तक की प्रसारित हुई कुछ वीडियो हैरान करने वाला है, जिसमें तीमारदार बगैर एंबुलेंस और स्ट्रेचर के ही कंधे पर एक चारपाई पर मरीज लेकर पहुंचे हैं। उसकी स्थित इतनी गंभीर थी कि तीमारदार उसे लेकर सीधे इमरजेंसी पहुंच गये।

यह दृश्य तब देखने को मिला जब शासन की ओर से जनता के लिए एंबुलेंस से लेकर तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। अस्पताल पहुंचते ही तत्परता दिखाते हुए ड्यूटी दे रहे स्टाफ और चिकित्सकों ने रोगी को चारपाई से हटवा कर बेड उपलब्ध करा दिया और उपचार भी आरंभ किया। लेकिन किन परिस्थितियों में तीमारदार गंभीर रोगी को चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचे हैं इसकी जानकारी कोई नही दे पा रहा है। प्रसारित ये वीडियो शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर से लेकर उपचार की समुचित व्यवस्था है। रोगियों को इमरजेंसी गेट पर ही स्ट्रेचर मिल जाता है। दस और स्ट्रेचर एक से दो दिनों में आ जाएगा। इमरजेंसी में पहुंचने वाले रोगियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसीलिए बेड से लेकर भरपूर उपचार दिया जा रहा है। वहीं, खटिया पर रोगी को लेकर आने की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *