गोंडा - उत्तरप्रदेश

सीबीआई ने रेलवे इंजीनियर को 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, दो दिन पहले दर्ज हुआ था केस।

सीबीआई ने रेलवे इंजीनियर को 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, दो दिन पहले दर्ज हुआ था केस।

गोंडा।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा सेक्शन में पर बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अचानक छापा मारा। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में घोटाले और घूसखोरी के आरोपों की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन विंग ने दस्तक दी। सीबीआई अफसरों ने गोंडा में तैनात रेलवे इंजीनियर (पीडब्ल्यूई) को 50 हजार रुपये की रकम बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

 बुधवार को करीब पौने 12 बजे लखनऊ की सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई गोंडा रेलवे स्टेशन परिसर के निकट उपमंडलीय रेलवे अस्पताल के पास पहुंची। उसी से थोड़ी दूर पर स्थित इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के ट्रैक डिपो में सीबीआई टीम ने पहुंचकर जाल बिछाया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) व ट्रैक डिपो प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को सीबीआई ने 50 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है। 

रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय ने बताया कि सीबीआई ने छापा मारकर इंजीनियर एके मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे के अधिकृत ठेकेदार राहुल तिवारी से सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर रुपए मांगने का आरोप है।

 छापे से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। रेल अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। रेलवे ट्रैक से जुड़ी सामग्री खरीद मामले की जानकारी भी ली। इसके साथ ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा से सीबीआई टीम ने पूछताछ भी की। सवालों का जवाब गोलमाल देने पर पीडब्ल्यूई को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने करीब दो घंटे तक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को खंगाला। इस दौरान पूरे रेलवे स्टेशन पर खलबली मची रही।

 बुधवार को गोंडा में घूसखोरी के आरोपी एसएसई की गिरफ्तारी से दो दिन पहले सोमवार को सीबीआई ने लखनऊ में केस दर्ज किया था। आरोप है कि रेलवे अधिकारी पीड़ित ठेकेदार राहुल तिवारी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रेलवे डिपो से सामग्री लोड करने के लिए प्रति टन 100 रुपये की दर से डिमांड रखी थी। पिछले दो महीनों में, लगभग 500 टन रेलवे सामग्री लोड की गई। शिकायतकर्ता के काम में लगातार बाधा डाली जा रही थी। रिश्वत न देने पर चल रहे टेंडर को रद्द करने की धमकी भी आरोपी पीड़ित को दे रहा था। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत राशि लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सीबीआई (भ्रष्टाचार निवारण) की विशेष अदालत में उसे पेश किया जाएगा।

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago