अयोध्या उत्तर प्रदेश

सीआरपीएफ ने पहली बार स्थाई शिविर में मनाया गणतंत्र दिवस, कमांडेंट ने ली सलामी।

सीआरपीएफ ने पहली बार स्थाई शिविर में मनाया गणतंत्र दिवस, कमांडेंट ने ली सलामी

अयोध्या।

अयोध्या तीन दशक से श्रीरामजन्म भूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की 63 वीं बटालियन की ओर से पहली बार चांदपुर हरबंस स्थित स्थाई शिविर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अभी तक नवीन मंडी स्थित अस्थाई शिविर में ही कार्यक्रम होता था। बटालियन के कमांडेंट ने परेड की सलामी ली।
चांदपुर हरबंस स्थित शिविर में आयोजित 75वे गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए बटालियन के कमांडेंट छोटेलाल ने कहा कि क्षेत्र, धर्म, जाति आदि विविधता होने के बावजूद देश का संविधान अक्षुण है तथा संविधान के पालन से देश अखंड व उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों और देश के भविष्य को ध्यान में रख दूरदर्शिता के साथ 75 वर्ष पूर्व ऐसे संविधान का निर्माण करने वालों को याद कर नमन करने का दिन है, जिसके कारण हम प्रभु संपन्न राष्ट्र बनाने में सक्षम हुए।
कमांडेंट ने आजादी के बाद देश में शांति व्यवस्था के लिए बलिदान जवानों को नमन किया तथा नक्सलवाद आतंकवाद आदि के विरुद्ध अभियान में पिछले एक वर्ष में शहीद व शामिल शौर्य चक्र, वीरता पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों का नाम पढ़कर सुनाया और शहीदों के परिवार की सुख शांति की कामना की।

द्वितीय कमान अधिकारी सरकार राजा रमन ने भी वाहनी के अधिकारियों तथा जवानों एवं उनके परिवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना दी। इस अवसर पर बटालियन के अन्य अधिकारी गण, जवान व परिवार के लोग मौजूद रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago