सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के मंत्र और निकाह एक साथ: एक दूजे के हुए 120 जोड़े, डीजे की धुन पर थिरके लोग।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के मंत्र और निकाह एक साथ: एक दूजे के हुए 120 जोड़े, डीजे की धुन पर थिरके लोग।

बीकापुर_अयोध्या ।

विकासखंड परिसर में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन हुआ।    कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान पूरे ब्लाक परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई थी।  कार्यक्रम में मौजूद विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी सीपी उपाध्याय, एडीओ समाज कल्याण उषा रानी शर्मा, एडीओ आईएसबी बद्री नाथ पांडेय सहित तमाम लोग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का गवाह बने।   मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 120 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। हिंदू रीति रिवाज एवं सनातन धर्म के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अलग-अलग पुरोहित द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का मौलवी द्वारा निकाह कराया गया। डीजे की धुन और नाच गाने के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्लॉक कर्मियों द्वारा पुष्प वर्षा के दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा और खंड विकास अधिकारी सीपी उपाध्याय द्वारा नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया तथा प्रमाण पत्र के साथ मिठाई और उपहार प्रदान किया। नवविवाहित जोड़ों को मिठाई, ट्राली बैग, कपड़ा, जेवर आदि उपहार प्रदान किया गया।   इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, जिला पंचायत सदस्य हरीश चंद्र निषाद, अतुल यादव, मोहम्मद मुस्लिम शेख,राहुल शर्मा सन्यासी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद, राजकुमार वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भरत जी श्रीवास्तव, इंद्रसेन सिंह सहित ब्लॉक कर्मी और तमाम लोग मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago