नियम को ताक पर रखकर संकलन केंद्र पहुंचाई गई बोर्ड परीक्षा की कॉपियां।

नियम को ताक पर रखकर संकलन केंद्र पहुंचाई गई बोर्ड परीक्षा की कॉपियां।

अयोध्या।

नगर के मध्य धारा रोड स्थित विद्यालय प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड की कॉपियों को संकलन केंद्र जीआईसी जो कि रिकाबगंज क्षेत्र में बनाया गया है बिना किसी सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में मोटरसाइकिल से शिक्षणेत्तर कर्मियों द्वारा पहुंचाए जाने की खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया । बोर्ड की परीक्षा को साफ-सुथरे तौर पर संचालित कराने के उद्देश्य से पूर्व में ही जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कई राउंड बैठक कर साफसुथरी परीक्षा को निष्पादित करने की जिम्मेदारी का निर्देश दिया गया था परंतु बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही विद्यालय प्रशासन के द्वारा खामियां निकलनी शुरू हो गई।   नगर के मध्य स्थित एक विद्यालय प्रशासन के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में मोटरसाइकिल से बोर्ड की कॉपियों को संकलन केंद्र जीआईसी ले जाते हुए फोटो वायरल हुई जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई और जांच कमेटी बैठाकर जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पांडेय द्वारा बताया गया सड़कों की खुदाई के चलते स्कूल तो चार पहिया वाहन नहीं जा सकते और संभावना व्यक्त की गई हो सकता है इसी कारण से मोटरसाइकिल से बोर्ड की कॉपियों को संकलन केंद्र भेजने का कार्य किया गया, साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कहा गया जांच में यदि सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी पीछे किसी अन्य मोटरसाइकिल पर नहीं रही होगी तो इस लापरवाही पर दोषी विद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया उपरोक्त मामला नगर के मध्य धारा रोड स्थित एक विद्यालय का है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago