
कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दो अंतर प्रांतीय आरोपियों को गिरफ्तार करके कई बोरियों में रखा भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।
कोतवाली बीकापुर पुलिस टीम व एसटीएफ उत्तर प्रदेश फील्ड इकाई प्रयागराज द्वारा मुखबिर के सूचना पर संयुक्त कार्यवाही की गई।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी तिराहे के पास प्रयागराज हाईवे से आरोपी दानिश पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम रोनकता थाना सिंकदरा जनपद आगरा तथा अवध राम धुव्र पुत्र मनकू ध्रुव निवासी सिंहपुर थाना बेमेतरा जनपद बेमेतरा छत्तीसगढ को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक कुंटल 30 किलो गांजा, बिना ट्राला के महिंद्रा टेलर महिंद्रा वाहन, 2 एंड्राइड मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड तथा 1400 रुपए नगद भी बरामद हुआ है। किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों का एनडीपीएस में चालान करके जेल भेज दिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More