
सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी मोईद खान और राजू खान पर गैंगेस्टर।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में हुए किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी मोईद खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ मोईद खान की तरफ से उच्च न्यायालय में जमानत को लेकर 30 सितम्बर को सुनवाई होनी है वहीं उसके विरुद्ध पूराकलंदर थाने में गैंगेस्टर का मुकादमा दर्ज करा दिया गया।
इस मामले में आरोपी की बेकरी और शापिंग काम्पलेक्स पर बुलडोजर चल चुका है। मामले में जेल में निरुद्ध मोईद खान ने जिला न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन किया लेकिन जमानत नामंजूर हो गई थी। जिसको लेकर मोईद खान ने मामले में उच्च न्यायालय लखनऊ खंड पीठ में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर 30 सितंबर को सुनवाई होनी है। उससे पहले ही अब पूराकलंदर थाने में मोईद खान और राजू खान पर गैंगेस्टर केस पंजीकृत कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन के निर्देश पर गैंगेस्टर का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More