
सात माह से शिक्षक लापता, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा।
अयोध्या।
अयोध्या आशापुर निवासी शिक्षक सात माह पूर्व लापता हो गया। खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट की शरण ली।अब न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करके पुलिस ने खोजबीन शुरू की है। आशापुर निवासी बुजुर्ग हिमांशु कुमार ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके (पुत्र) आशुतोष कुमार मवई क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नेवाजपुर में सहायक अध्यापक हैं। उनकी बहू शिखा वर्मा हरीपुर जलालाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। अप्रैल, मई से उनके (पुत्र) अचानक काफी तनाव महसूस करने लगे। उसके बाद से रात में आठ से 10 बजे तक वह अक्सर कहीं जाने लगे और देररात वापस आने लगे।
इस बीच पांच मई को रात अपना मोबाइल घर पर छोड़कर 10 बजे वह कहीं चले गए। उनके अपहरण की आशंका में वह पुलिस के पास गईं, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ तो न्यायालय की शरण लेना पड़ा। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि शिक्षक का सीडीआर खंगाला जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More