अयोध्या उत्तर प्रदेश

साइबर ठगों का नया तरीका – एप डाउनलोड किया फिर खाते से कटे पचास हजार।

साइबर ठगों का नया तरीका – एप डाउनलोड किया फिर खाते से कटे पचास हजार।

अयोध्या। 

अयोध्या जिले के थाना कैंट क्षेत्र के रायपुर कोटसराय की रहने वाली नीलम सिंह ने मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद खाते से पचास हजार रुपये निकलने की शिकायत थाने पर की है। मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नीलम सिंह ने तहरीर में कहा है कि एक डाक्टर को दिखाने के लिए उसने आनलाइन गूगल से एक नम्बर निकाला। उस नम्बर पर बात किया। बात करने वाले ने एक एप व्हाट्सएप पर भेजने के बाद उसे डाउनलोड करके पांच रुपये का टोकन कटाने के लिए कहा। बाकी फीस डाक्टर के पास पहुंचने के बाद देने की जानकारी दी। जिसके बाद उसने एपलीकेशन डाउनलोड करके टोकन कटा लिया। उसका कहना है कि जब वह डाक्टर के पास दिखाने के लिए गई तो वहां एप से नम्बर लगाने की व्यवस्था न होने की जानकारी मिली। एप डाउनलोड करने से उसके पास ओटीपी न आकर साइबर ठग के पास चला जाता था। जिससे उसने एक नयी यूपीआई आईडी बनाई। इसके बाद उसने अपने खाते में आठ दिसम्बर को 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम के नम्बर पर करने पर धनराशि होल्ड कर दी गई है।

मामले में थाना कैंट में धारा 303(2) व 318 (4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ कैंट अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago