Categories: Uncategorized

सरैठा कांड की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग……

सरैठा कांड की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग……

राजनीतिक विद्वेष भावना से ग्रसित होकर गंभीर मुकदमे में नाम घसीटे जाने का लगाया आरोप
एसएसपी को ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर न्याय की लगाई गुहार
जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैठा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत का मामला अब पूरी तरह से गरमा गया है।
हालांकि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद घायल युवक के पत्नी की तहरीर पर दो ज्ञात व्यक्तियों सहित एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उधर इलाज के दौरान घायल युवक की मौत के बाद अब मामला पूरी तरह से गरमा गया है प्रकरण में कुछ निर्दोष लोगों का नाम घसीटे जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।
वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैठा निवासी पत्रकार नितेश सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को ऑनलाइन शिकायती पत्र देकर पटरंगा थाना की हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव पर एक ही स्थान पर लगभग दो वर्षों से अधिक समय से जमे होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने शिकायत की है कि हाईवे चौकी प्रभारी ने ग्राम पंचायत सरैठा में बीते 6 जुलाई को हुए मारपीट के मामले में प्रभावशाली लोगों के इशारों पर जबरदस्ती फंसाने की साजिश कर रहे हैं।
पीड़ित नितेश ने मांग की है कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच जिले के किसी दूसरे थाना पुलिस से करवाई जाए। जिससे गंभीर मुकदमों में निर्दोष न फंसने पाएं और जो एफआईआर दर्ज की गई है उस दिन का मेरा लोकेशन ट्रेस किया जाए, कि मैं घटना वाले दिन कहां पर था। यही नहीं उस दिन घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। उन लोगों से बयान लिया जाए कि मैं उस दिन घटित घटना में शामिल था अथवा नहीं।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago