रौनाही: लॉकअप से मुलजिम फरार मामले में पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

रौनाही: लॉकअप से मुलजिम फरार मामले में पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

लॉक अप से मुलजिम फरार होने के आरोप में रौनाही पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात दीवान तथा पहरा लगा रहे पुलिस कर्मी पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की देर शाम एसबीआई सुचितागंज एटीएम केविन से रौनाही पुलिस ने एटीएम इंजीनियर सोनू गुप्ता की मदद से शातिर आरोपी नदीम पुत्र कलीम को गिरफ्तार कर लिया था।
शुक्रवार शनिवार की रात लॉकअप में बंद नदीम ने लगभग 3 बजे पहरा लगा रहे पंकज यादव तथा दीवान स्वप्निल सिंह से लॉकअप में उलझन होने की बात बताई तो दोनों पुलिसकर्मी डर गए और उसको लॉक अप से बाहर निकाल कर बरामदे में बैठा दिए। कुछ ही देर में नदीम ने अपना शातिराना खेल खेल दिया और हथकड़ी से हाथ निकालकर चंपत हो गया। नदीम के विषय में अगर बात करें तो नदीम के ऊपर रुदौली मवई पटरंगा गोंडा सहित प्रदेश के लगभग दो दर्जन थानों में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफ आई आर दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया आरोपी शातिर हैस लॉकअप से आरोपी का भागना पुलिस कर्मियों की सरासर लापरवाही है। नाइट इंचार्ज वेद प्रकाश गुप्ता की तहरीर पर दीवान स्वप्निल सिंह पहरा लगा रहे पंकज यादव पर लापरवाही तथा मुलजिम पर लॉकअप से भागने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 hours ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 hours ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

3 hours ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago