अयोध्या: सीएमओ के सामने स्वास्थ्य सेवाओं का आया सच, चिकित्सक ही नहीं सीएचसी अधीक्षक तक मिले गैरहाजिर

अयोध्या: सीएमओ के सामने स्वास्थ्य सेवाओं का आया सच, चिकित्सक ही नहीं सीएचसी अधीक्षक तक मिले गैरहाजिर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को निरीक्षण पर निकले सीएमओ के सामने स्वास्थ्य सेवाओं एक बड़ा सच आ गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूराबाजार में ओपीडी के समय कई चिकित्सक ही नहीं अधीक्षक तक गैरहाजिर मिले। हालांकि कार्रवाई के नाम पर अभी केवल स्पष्टीकरण ही तलब करने का निर्देश दिया गया है।
शनिवार को सीएमओ डॉ. अजय राजा ने सीएचसी पूरा बाजार शहरी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचे। जहां चिकित्सा अधीक्षक सहित कई चिकित्सक और स्टॉफ अनुपस्थित मिले। उन्होंने स्पष्टीकरण के लिए निर्देश दिए। कहा कि यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ को ऐसी स्थिति शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चक्रतीरथ में भी मिली।
इस संबंध में नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि अनुपस्थित स्टॉफ से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीएमओ ने नियमित टीकाकरण और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को और भी बेहतर बनाने व वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जनपदीय वैक्सीन स्टोर का भी निरीक्षण किया।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago