अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरयू में बनेगा “फ्लोटिंग बाथिंग कुंड”, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध।

सरयू में बनेगा “फ्लोटिंग बाथिंग कुंड”, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के सरयू नदी में फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण किया जाएगा। यह कुंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक समय में 300 श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। यह कदम अयोध्या के मेलों और धार्मिक आयोजनों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान की व्यवस्था मिल सके। अयोध्या विकास प्राधिकरण ही इस पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करेगा। यह श्रद्धालुओं के लिए बेहद आकर्षक होगा।

प्रधिकरण उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि प्रोजेक्ट की संरचना तैयार कर ली गई है। जल्द से इसका टेंडर करा दिया जाएगा। फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच और सोलर लाइट, एमरजेंसी सपोर्ट बोट, शॉपिंग आदि की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा, अन्य अत्याधुनिक इंतजाम भी किए जाएंगे, जो इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाएंगे। यह कुंड न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago