अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला स्टाफ नर्स का शव।

सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला स्टाफ नर्स का शव।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में स्टाफ नर्स सीमा श्रीवास्तव का शव उनके अस्पताल परिसर स्थित आवास में फंदे से लटकता मिला। सीमा श्रीवास्तव (36) सूरापुर कादीपुर जनपद सुलतानपुर की रहने वाली थीं और कई वर्षों से यहां कार्यरत थीं।
बताया जा रहा कि जब लंबे समय तक आवास का दरवाजा नहीं खुला, तब अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा धक्का देकर खोला गया, जहां सीमा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका मिला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन की।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के अनुसार, सीमा का पति भूपेंद्र श्रीवास्तव से विवाद चल रहा था। वह करीब एक वर्ष से अमित कुमार सिंह पुत्र मानसिंह कोरारी, अमेठी निवासी के साथ रह रही थीं। सूत्रों की माने तो युवक का आना जाना आवासीय परिसर तक था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago