अयोध्या उत्तर प्रदेश

समाज को उत्कर्ष योजना बनाने की जरूरत : वेंकटेश्वर लू।

समाज को उत्कर्ष योजना बनाने की जरूरत : वेंकटेश्वर लू।

अयोध्या।

अयोध्या समाज को उत्कर्ष योजना बनाने की जरूरत है और गांवो को वास्तविक परिदृश्य दिखाने में ग्रामीण पत्रकारों के अहम भूमिका रहती है। यही नही खबरों की सच्चाई ग्रामीण पत्रकार ही लिखते हैं।

उक्त उद्गार प्रमुख सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन वेंकटेश्वर लू ने पूर्वांचल ग्रामीण पत्रकार संगठन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित ‘ग्रामीण पत्रकारिता का राष्ट्रीय महत्व’ विषय पर आचार्य नरेंद्र देव सभागार बार एसोसिएशन फैजाबाद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चाई के साथ वही खड़ा हो सकता है। जो निस्वार्थ हो। दिखावा आडंबर जिस संस्था में होगा। वह आगे नहीं बढ़ सकता है। कोई झूठ के आधार पर बड़ा नहीं हो सकता। इस समय हर क्षेत्र में झूठ का भंडार है।

श्री लू ने आगे कहा कि पाखंड का हर क्षेत्र में बोलबाला है। इसका तात्कालिक लाभ तो मिलता है। परंतु टिकता नहीं है। मुख्य अतिथि श्री लू ने कहा कि भगवान के प्रति आजकल आस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में सही कार्य करने के लिए श्रेष्ठ व्यक्ति का चयन नहीं हो पा रहा है। श्रेष्ठ व्यक्ति ही विकास कर सकता है। उन्होंने सुरक्षा को लेकर कहा कि पत्रकार ही नहीं सभी व्यक्तियों की सुरक्षा होनी चाहिए।

श्री लू ने सम्मेलन में आए हुए सभी पत्रकारों व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि असली मुद्दों पर चिंतन होना चाहिए। तभी विकसित देश बनेगा। विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत जज डीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में पहले जातियां नहीं थी। बाद में हमें जातियों में बांटा गया। हम सत्य वचन कहते हैं। ग्रामीण पत्रकारिता गांव में बसती है। इन्हीं पत्रकारों की वजह से छोटी-छोटी खबरें जो जन सरोकारों से जुड़ी हुई होने के साथ प्रकाशित होती हैं। जिसे शासन सत्ता संज्ञान में लेती है।

विशिष्ट अतिथि श्री सिंह ने ग्रामीण पत्रकारों की सराहना करते हुए अपने कर्तव्य पर डटे रहने का आवाह्न भी किया। अंत में हनुमान जी को अयोध्या का राजा बताते हुए उनको नमन भी किया। प्रदेश महामंत्री ग्रापए देवी प्रसाद गुप्ता ने गोष्ठी के विषय पर बोलते हुए कहा कि चाहे विकसित भारत हो या फिर चाहे विकासशील भारत हो। बिना ग्रामीण पत्रकारिता के संभव नहीं है। विकसित भारत को बनाने में ग्रामीण पत्रकार की माहिती भूमिका है। श्री गुप्ता ने श्रम व साधना की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार ही तय करेगा कि भारत का विकास कैसे हो। आगे कहा आपको अंधकार के विरुद्ध लड़ना होगा। आज जो राजनीतिक हो रही है वह व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही है।

सम्मेलन को संभागीय परिवहन अधिकारी रितु सिंह, हरिद्वार राय जिला अध्यक्ष मऊ, ओमप्रकाश कुशीनगर, रामकृष्ण गोस्वामी मथुरा, गौरव मिश्रा बनारस, नागेश्वर सिंह बनारस, श्रवण कुमार द्विवेदी जालौन, ओमप्रकाश द्विवेदी कुशीनगर, शंकरदेव तिवारी आगरा, हृदय राम मिश्र, बार एसोसिएशन फैजाबाद अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, मंत्री विपिन कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों को ग्रापए के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी’ राजन’, जिला अध्यक्ष देववक्स वर्मा, उपाध्यक्ष शेख मोहम्मद इशहाक, रामनेत वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अशोक वर्मा, केएस मिश्रा, अवधराम यादव आदि द्वारा बैच लगाकर माल्यार्पण, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुकें तथा सम्मान पत्र आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम्य गौरव पत्रिका का विमोचन किया गया।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago