
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा घुसा। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक कुमारगंज क्षेत्र के लाला पट्टी मसेढ़ा का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बहादुरगंज से कुमारगंज संपर्क मार्ग स्थित भटपुरा गोपालपुर जाने वाले मार्ग के पास अंधा मोड़ है।अनजान वाहन चालक अक्सर इसी मोड़ का शिकार तब हो जाते हैं, जब उनका वाहन की गति अधिक होती है। मंगलवार की रात में भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुमारगंज क्षेत्र के मसेढ़ा गांव निवासी बुद्धिराम पुत्र जंगली 54 वर्ष थाना खंडासा क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी अपने साडू विश्राम यादव के यहां प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में ही अपने घर लौट रहे थे तभी बहादुरगंज से कुमारगंज की ओर लगभग 300 मीटर दूरी पर उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क के बाए ओर गड्ढे में भरे पानी में जा घुसी और गाड़ी के नीचे दब गए जिससे उनकी मौत हो गई।
सूचना पर उप निरीक्षक कमलेश साहनी,उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचकर मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कुमारगंज के प्रभारी ने बताया की बाइक सवार बुधराम शराब के नशे में थे तथा उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में थी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी थी गड्ढे में पानी होने के चलते उनकी मौत हो गई है ।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More