
श्रीहनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने तोड़ी पुरानी परंपरा, श्रीरामलला को अर्पित किया छप्पन भोग।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए हनुमान जी के पवित्र निशान के साथ राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया और छप्पन भोग अर्पित किया। महंत प्रेमदास शाही रथ पर सवार होकर सैकड़ों नागा साधुओं के साथ भव्य शोभायात्रा में हनुमानगढ़ी से सरयू घाट तक पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह जय श्रीराम के घोष गूंजते रहे, और नागा साधुओं ने तलवारबाज़ी व लाठीबाज़ी कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। सरयू घाट पर महंत प्रेमदास ने स्नान कर कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हनुमानगढ़ी की परंपरा के अनुसार, गद्दीनशीन महंत मंदिर की 52 बीघा सीमा में ही रहते हैं और बाहर नहीं जाते। लेकिन महंत प्रेमदास ने हनुमान जी के स्वप्नादेश का पालन करते हुए यह ऐतिहासिक कदम उठाया। रामलला को अर्पित छप्पन भोग के साथ विशेष भोग भी अर्पित किया गया।
शाही जुलूस का नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम पांडेय व एसएसपी राजकरण नैय्यर ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़ों पर सवार साधु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यह आयोजन न केवल एक परंपरा का नया अध्याय है, बल्कि राम और हनुमान के अटूट संबंध का सार्वजनिक उत्सव भी बन गया।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More