अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम मंदिर में अब आम श्रद्धालु भी कर सकेंगे उप मंदिरों के दर्शन, नई व्यवस्था लागू।

श्रीराम मंदिर में अब आम श्रद्धालु भी कर सकेंगे उप मंदिरों के दर्शन, नई व्यवस्था लागू।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य श्रीराम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब आम श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में बने उप मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल विशेष पास धारकों तक सीमित थी, लेकिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा किए गए बदलाव के बाद अब सामान्य श्रद्धालुओं के लिए भी उप मंदिरों के द्वार खोल दिए गए हैं। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मंदिर प्रशासन के अनुसार अब दर्शन मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित दिशा में उप मंदिरों तक जाने की अनुमति दी जा रही है। हालांकि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राम मंदिर परिसर में स्थापित उप मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। इनमें भगवान सूर्य, माता भगवती, भगवान शिव, गणपति सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिर शामिल हैं। अब तक सामान्य श्रद्धालु केवल मुख्य गर्भगृह में रामलला और राम परिवार के दर्शन कर वापस लौट जाते थे, जबकि उप मंदिरों में प्रवेश के लिए विशेष अनुमति या पास की आवश्यकता होती थी।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ती है या भीड़ नियंत्रण में परेशानी आती है तो व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है। ट्रस्ट का उद्देश्य यह है कि आने वाले श्रद्धालु मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी सहज दर्शन कर सकें।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago