अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले में 08 आरोपियों के घरों पर पुलिस ने एक साथ दी दबिश।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले में 08 आरोपियों के घरों पर पुलिस ने एक साथ दी दबिश।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए, जेल में निरुद्ध सभी 08 आरोपियों के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई कई घंटे तक चली, जिसमें पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आरोपियों के घरों की तलाशी ली। जांच के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी साथ रखा गया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों का विवरण और संपत्तियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की। सूत्रों के अनुसार कौशलपुरी निवासी आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इन अभिलेखों का मामले से कोई संबंध है या नहीं।

स्वर्गद्वार मोहल्ले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर पहुंची टीम को शुरुआत में मकान बंद मिला। बाद में परिजनों की मौजूदगी में घर खोलकर अलमारियों, बक्सों और अन्य सामान की तलाशी ली गई। इसी तरह उसके रिश्तेदार एवं आरोपी मनीष यादव के मकान की भी जांच की गई। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

रुदौली में लवकुश मिश्रा, अंजनीपुरम में सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, नया घाट में रमाशंकर मिश्रा तथा कौशलपुरी में अविनाश शुक्ला के ठिकानों पर भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर जांच की। जबकि कई स्थानों पर परिजनों और पड़ोसियों से आरोपियों की गतिविधियों, आर्थिक स्थिति और हाल के वर्षों में हुई संपत्ति संबंधी जानकारी ली गई।

जांच अधिकारियों ने आरोपियों के बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों तथा श्रीराम मंदिर से जुड़ने के बाद उनके रहन-सहन में आए बदलाव के संबंध में भी जानकारी एकत्र की है। पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक होने पर उन्हें जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

चढ़ावा प्रकरण सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं।

editor

Recent Posts

कैंसर विशेषज्ञों की ओपीडी, दिल्ली के चिकित्सकों ने मरीजों को दिया परामर्श।

कैंसर विशेषज्ञों की ओपीडी, दिल्ली के चिकित्सकों ने मरीजों को दिया परामर्श। अयोध्या। अयोध्या कैंसर… Read More

3 hours ago

स्वस्थ भारत के संकल्प संग अयोध्या में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

स्वस्थ भारत के संकल्प संग अयोध्या में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

नीट यूजी पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

नीट यूजी पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए।

चौक क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे लगे ठेले-पटरी दुकानदार हटाए गए। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 weeks ago

जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध : उप कृषि निदेशक।

जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध : उप कृषि निदेशक। अयोध्या।… Read More

2 weeks ago