अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामलला दर्शन कराने के नाम पर मंदिर गेट पर खुलेआम चल रहा है धंधा।

श्रीरामलला दर्शन कराने के नाम पर मंदिर गेट पर खुलेआम चल रहा है धंधा।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी श्रीजन्मभूमि पथ पर बिड़ला गेट के सामने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद खुलेआम श्रद्धालुओं को कुछ रुपए देने के एवज में सुलभ दर्शन कराने का धंधा चल रहा है।
मामले में बात करते हुए एक युवक का स्टिंग एक आम श्रद्धालु ने करके वायरल कर दिया। कुछ माह पहले भी दर्शन का फर्जी पास बनाने में कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बावजूद मोटी रकम मिलने के कारण निर्भीक होकर लोग अलग-अलग तरीके से अनैतिक कार्य को व्यवसाय का रूप दे दिए हैं। अधर्म का यह धंधा श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से ही शुरू हो गया था। बीते 17 मार्च को एसओजी ने दो युवकों को सुलभ दर्शन कराने के आरोप में पकड़ा था। यह पहला मामला था इसलिए काफी चर्चा का विषय बना। पुलिस को पकड़े गए युवकों से पता चला था कि इसका संचालन ट्रैवेल एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। पकड़े गए युवक तो मोहरा मात्र थे। हालांकि बड़े संचालक पुलिस की पकड़ में नही आए। लेकिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई सख्त नियम लागू किए जिससे फर्जी पास बनाने का गोरखधंधा बंद हो सके। इसकी सघन जांच शुरू की गई।
ताजा मामले में वीडियो सामने आने के बाद अब यह कहा जा सकता है कि धंधे से जुड़े लोग सुरक्षा में सेंध लगाने में कामयाब हो रहे हैं क्योंकि वीडियो रामजन्मभूमि पथ पर बना है। जिसमें राम मंदिर में वीआईपी दर्शन हो जाने के प्रश्न पर युवक कहता नजर आ रहा है साथ में ले जाएंगे और फर्स्ट क्लास दर्शन कराएंगे। फिर पूछा गया कि सुगम दर्शन का पास नहीं है तो उसने कहा कोई बात नहीं। बोला ट्रस्ट के पास की जरूरत नहीं है वह स्वयं साथ चलेगा। रुपए दर्शन करने के बाद देने को कहता नजर आया। उसने कहा वह अयोध्या का ही रहने वाला है। अक्सर इसी क्षेत्र में दिखेगा। इतनी बात सुनकर पूरे मामले का अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की पंहुच परिसर में किन- किन व्यक्तियों से है। फिलहाल वीडियो बानगी है। वहीं दूसरी तरफ नाम न छापने की शर्त पर एक गाइड ने बताया कि नगर के कुछ बड़े होटलों में बुकिंग के समय मैनेजर यह सवाल जरूर पूछ लेता है कि दर्शन करना है कि आप कर लेंगे। अगर ग्राहक ने दर्शन कराने को कहा तो उसका मूल्य अलग से जोड़ दिया जाता हैं, जो हजारों में होता है। जिसका भुगतान करने में अमीर लोगों को दिक्कत भी नही होती है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago