अयोध्या उत्तर प्रदेश

पब्जी खेलते हुए युवक के झांसे में पड़ी किशोरी, राजस्थान से पहुंची सुलतानपुर।

पब्जी खेलते हुए युवक के झांसे में पड़ी किशोरी, राजस्थान से पहुंची सुलतानपुर।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में पब्जी खेलते-खेलते राजस्थान की एक नाबालिग लड़की का सुलतानपुर के युवक से संपर्क हो गया। कुछ ही दिनों में युवक ने लड़की को अपने प्यार के झांसे में ऐसा फंसाया कि किशोरी राजस्थान से भागकर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। घर से गायब होने पर किशोरी के परिजनों ने राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा है। राजस्थान पुलिस ने सुलतानपुर पुलिस से संपर्क किया तो सीओ सिटी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में लगी सर्विलांस टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए महिला थाने पर भेजा है। वहीं, राजस्थान से पुलिस व लड़की के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की बात कही जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी बब्बन अली के पुत्र नवाब अली का राजस्थान के चूरू जिले की एक नाबालिग लड़की से पब्जी खेलते हुए संपर्क हो गया। थोड़े समय की ही बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। नवाब ने फोन पर किशोरी को प्यार का ऐसा झांसा दिया कि नाबालिग लड़की ने घर परिवार सब छोड़कर अकेले ही राजस्थान से सुलतानपुर के लिए निकल पड़ी। गुरुवार को सुलतानपुर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहीं, घर से गायब होने पर किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस में किशोरी के गायब होने की सूचना देते हुए बताया कि उसके पास मोबाइल भी है।
शिकायत पर सक्रिय हुई राजस्थान पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जब लोकेशन सर्च किया तो लोकेशन उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले का मिला। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेते हुए किशोरी को आरोपी नवाब अली के घर से बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि लड़की दूसरे धर्म की है।
सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने किशोरी को महिला पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही राजस्थान पुलिस को सकुशल बरामदगी की सूचना दी। इस पर वहां की टीम लड़की के पिता को लेकर यहां पहुंची है। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago