अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट खोलेगा तीर्थ क्षेत्रपुरम के दरवाजे।

श्रीरामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट खोलेगा तीर्थ क्षेत्रपुरम के दरवाजे।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट खोलेगा, तीर्थ क्षेत्रपुरम के दरवाजे श्रीरामनवमी पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने शनिवार को बताया कि जन्मभूमि पथ से राम मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं को शौचालय और पानी पीने की भी विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। लोगों के लिए तीर्थ क्षेत्र पुरम को खोल दिया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवक पुरम में आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। चंपत राय ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र पुरम में पर्याप्त पानी और 200 शौचालय, बड़े टिन शेड के साथ रहने की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने समाज के लोगों से छोटे -छोटे स्तर पर भोजनालय चलाने की अपील की।
नवमी पर 22 घंटे के निरंतर दर्शन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के बाल भगवान के कितने घंटे निरंतर दर्शन की व्यवस्था की जा सकती है। इस पर विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। इस मौके पर राम नन्दन दास और एनबी दास की टोली ने फाग गायन भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, ट्रस्टी दिनेंद्र दास, डॉ.अनिल मिश्र व अन्य उपस्थित रहे।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago