अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामनवमी पर पीला वस्त्र धारण करेंगे, श्रीरामलला होगा विशेष श्रृंगार, श्रीरामलला के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा ट्रस्ट।

श्रीरामनवमी पर पीला वस्त्र धारण करेंगे, श्रीरामलला होगा विशेष श्रृंगार, श्रीरामलला के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा ट्रस्ट।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामलला के जन्मोत्सव को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी है। श्रीरामनवमी पर श्रीरामलला को पीला वस्त्र धारण कराया जाएगा तथा विशेष श्रृंगार कराया कराया जाएगा, इसके लिए 11 पुजारियों की एक टीम बनाई गई है। ट्रस्ट ने इसकी जिम्मेदारी मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को सौंपी है। श्रीरामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामनवमी के दिन रामनवमी के दिन श्रीरामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 3:30 बजे मंगल आरती के बाद जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद विशेष चांदी और सोने की वर्क से तैयार किए गए पीले वस्त्र को धारण कराए जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रीरामलला पांच वर्षीय राज कुमार के रूप में विराजमान हैं, इसलिए श्रृंगार में सोने के हार और सोने का मुकुट की धारण करेंगे। सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे और जन्मोत्सव के समय पर दोपहर 11:45 बजते ही पुनः कपाट को बंद कर पुजारीयों की टीम श्रीरामलला के श्रृंगार को और भव्यता देंगे। 

मुख्य पुजारी का कहना है कि दोपहर 12:00 बजाते ही श्रीरामलला के प्राकट्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके के लिए पहले से ही लगभग पांच पुजारी श्रीरामलला की सेवा में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा 6 अन्य पुजारियों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago