अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रावण मास में 35 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

श्रीराम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रावण मास में 35 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रावण महीने में आस्था के रंग में सराबोर है। देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रीरामलला के दर्शन के साथ श्रद्धालु प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना और शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण मास के दौरान अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं।

श्रीरामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष अब तक 10 प्रतिशत से अधिक श्रद्धालुओं ने पिछले साल की तुलना में श्रीरामलला के दर्शन किए हैं। शनिवार और रविवार को भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

श्रावण के प्रथम सोमवार को करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन किया था, जबकि दूसरे सोमवार को यह संख्या बढ़कर करीब छह लाख तक पहुंच गई। बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं और मजबूत की हैं।

श्रीराम नगरी के प्रमुख मंदिरों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को रात्रि में भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रखी गई है। श्रावण मास में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच रामनगरी में भक्ति और आस्था का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

6 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

8 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

15 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago