
शिवांगी सिंह ने 190 किलोग्राम भार उठा जीता कांस्य, कुलपति ने दी बधाई।
अयोध्या।
अयोध्या पंजाब के लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालन्धर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में डॉ राममनोहर अवध विश्वविद्यालय की शिवांगी सिंह ने 87-प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ ही शिवांगी ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
महिला खिलाड़ी के कास्यं पदक जीतने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह उनकी खेल के प्रति मेहनत व समर्पण का परिणाम है। अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बनेगी।
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एसएस. मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, आदि ने बधाई दी है।
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More