
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में शराब के नशे में सगे भाई को लाठी व बल्ली से पीट-पीट कर मार डालने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
मामला थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के डीली गिरधर पूरे प्रकाश गांव निवासी अखिलेश सिंह पुत्र हरिहर सिंह का शव मंगलवार की दोपहर घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान भी बने हुए थे । स्थानीय लोगो की सूचना के बाद थाना इनायत नगर प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की बारीकियों से निरीक्षण करते हुए घटना में प्रयुक्त लाठी व बल्ली को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक अखिलेश के शव का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था।
मृतक अखिलेश सिंह की मां मालती सिंह ने अपने सगे बेटे दिनेश सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि अपने सगे भाई को मौत की घाट उतारने वाला आरोपी दिनेश सिंह उप निरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय कांस्टेबल संदीप सिंह ने पहुंच कर आरोपी पड़कर थाने ले आए।
आरोपी दिनेश सिंह से जब पुलिस टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी दिनेश सिंह ने बताया कि हम दोनों भाई ने शराब पी थी और शराब के नशे में थे, किसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी थी, मुझे गुस्सा आ गया तभी मैंने अपने भाई अखिलेश सिंह को लाठी व लकड़ी की बल्ली से मार दिया था जिससे उनकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक अखिलेश सिंह की मां की तहरीर पर सगे भाई दिनेश सिंह पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More