
अम्बेडकर नगर जिले में एएनएम का कोर्स कराने के बहाने 11 युवतियों से एक व्यक्ति ने लगभग 10 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक संस्थान के कथित प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ठगी का आरोप एक नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के कथित प्रबंधक राकेश यादव पर है। जिले के अलग-अलग स्थानों की रहने वाली ज्योति सिंह, प्रियंका, अर्चना, रंगीता, गायत्री पूनम, मनीषा व अनीता ने अपनी शिकायत में कहा कि अछती निवासी राकेश यादव ने खुद को एक पैरा मेडिकल कॉलेज का प्रबंधक बताया।
उसने अपने कॉलेज से एएनएम का कोर्स कराने का झांसा देकर बीते दिनों 10 लाख रुपये ले लिए। युवतियों जब कॉलेज परिसर पहुंचीं तो वहां निर्माण कार्य हो रहा था। पढ़ाई व प्रशिक्षण का कोई प्रबंध नहीं था। यह देख युवतियों ने राकेश पर पैसा वापस करने का दबाव बनाया। इस पर कुछ युवतियों को एएनएम कोर्स की फर्जी डिग्री दे दी गई। बीते दिनों कई युवतियां अपने अभिभावकों के साथ कथित प्रबंधक के घर पहुंचीं तो वह लापता हो गया। इसके बाद युवतियों ने एसपी से मिलकर शिकायत की।
एसपी अजीत सिन्हा के निर्देश पर आलापुर पुलिस ने आरोपी राकेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More