लखनऊ

विपक्ष पर सीएम योगी का प्रहार, कहा- सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे।

विपक्ष पर सीएम योगी का प्रहार, कहा – सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे।

लखनऊ।
लखनऊ सहारनपुर में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश के गरीबों को भूखा मरने के लिए कांग्रेस ने छोड़ दिया था। कांग्रेस, सपा, बसपा ये सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। चुनाव के समय दिखेंगे और संकट के समय सब गायब हो जाएंगे।”
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकाप्टर दोपहर में 12.25  सहारनपुर के गंगोह में उतरा। जहां सीएम योगी सीधे मंच पर पहुंचे। सीएम के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल योगी आदित्यानाथ जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। लोग योगी-योगी के नारे लगाते हुए अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए।
इस दौरान सीएम योगी ने जनता को चैत्र नवरात्र की बधाई दी। उन्होंने मां शाकंभरी और मां बाला सुंदरी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।
सीएम ने कहा कि पहले जहां से चिल्लाकर उपद्रव करते थे, वो माइक ही हमने उतार दिये हैं। न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। हमारा देश और हमारा धर्म ही हमारा राष्ट्रधर्म है। यह सुरक्षित है तो हम सुरक्षित रहेंगे। ये लोग जो जाति के नाम पर लड़ाने भिड़ाने का काम करते हैं और कालनेमी बनकर गुमराह कर रहे हैं, उन्हें बजरंगी बनकर पहचानिए। जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद का क्लेश हर डालिए और जनार्दन स्वरूप धारण कीजिए। आपका यही मंत्र होना चाहिए कि जो राम को लाए हैं, जो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किये हैं, जो तीन तलाक को खत्म किये हैं, हम उनको लाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबने शासन किया मगर सहारनपुर को क्या दिया। यहां हाईवे के निर्माण को इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि कांट्रैक्टर कमीशन नहीं दे पा रहा था। मगर अब यहां हाईवे बन चुका है। अब जल्दी ही सहारनपुर से दिल्ली महज दो घंटे की दूरी पर होगा। हाईवे, रेलवे कनेक्टिविटी, विश्वविद्यालय और सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। मां शाकम्भरी के नाम पर बने यूनिवर्सिटी में सत्र प्रारंभ हो चुका है, चुनाव बाद इसका भव्य उद्घाटन होगा। सीएम  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस सहारनपुर को पश्चिम का काशी बनना था यहां देवबंद को मजहबी जुनून का अड्डा बना दिया। छोटी छोटी सी बात को लेकर फतवा जारी होता था। यहां से अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाता था। विकास की कोई चर्चा नहीं करता था। आज यहां की हस्तशिल्प और कारीगरी दुनिया में धूम मचा रही है। यहां पहले भी कारीगर थे, मगर प्रोत्साहन नहीं था। पहले अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। उपज का दाम नहीं मिलता था, चीनी मिलों को औने पौने दाम पर बेचकर माफिया के हवाले कर दिया जाता था। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की व्यवस्था को माफिया संचालित नहीं कर सकता। माफिया वहीं जाएगा जहां उसकी जगह है। कोई बेटी और व्यापारी के लिए खतरा बनेगा तो उसे मिट्टी भी नहीं मिलेगी। आज कोई माफिया जेल में है तो कोई जहन्नुम में है। बाकी जो बचे हैं स्वयं ही रामनाम सत्य की यात्रा पर निकल गये हैं। यहां बड़े बड़े धुरंधर हुआ करते थे। जब वे चलते थे तो मुख्यमंत्री और मंत्री के काफिले रुक जाते थे। हमने उनकी गर्मी को शांत कर दिया है। जिनकी गर्मी शांत हो चुकी है, उनको ये जातिवादी संगठन फिर से पैदा करना चाहते हैं। इन्हें पैदा नहीं होने देना है, ये रक्तबीज हैं, सामान्य नागरिक का जीना हराम करते हैं। ऐसे जातिवादियों को दो टूक जवाब दीजिए।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago