
अयोध्या वित्त विहीन कॉलेजों पर अब शासन स्तर पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी वित्त विहीन कॉलेजों की भूमि का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में ऐसे कुल 366 कॉलेज हैं। जिनमें 338 इंटरमीडिएट और 28 हाईस्कूल स्तर के हैं।
शासन के निर्देश के तहत सत्यापन के दौरान सरकारी जमीन व पोखरी पर विद्यालय बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से वित्तविहीन विद्यालयों के जमीन का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गयी है। जून व जुलाई तक सभी विद्यालयों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन विद्यालयों का सत्यापन लेखपाल व राजस्व टीम करेगी। जिसका रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय को भेजेगी। यदि सरकारी जमीन व पोखरा पर विद्यालय बनाने की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि भूमि सत्यापन के अलावा भवन का भी निरीक्षण और जांच की जाएगी। यदि कोई भी भवन सरकारी या तालाब की भूमि पर पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More