अयोध्या उत्तर प्रदेश

विकसित राष्ट्र के लिए डॉ. लोहिया के सिद्धांतों को अपनाना होगा :- प्रो. कुमार।

विकसित राष्ट्र के लिए डॉ. लोहिया के सिद्धांतों को अपनाना होगा:- प्रो. कुमार।
अयोध्या।
अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में डॉ. लोहिया की जयंती पर परिसर स्थित लोहिया वाटिका में लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शनिवार को कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, दिलीप पाल, आशीष प्रजापति, अनिल कुमार, शैलेश मिश्रा सहित अन्य ने डॉ. लोहिया की प्रतिमा माल्यार्पण किया। वहीं दूसरी ओर डॉ. लोहिया जयंती की पूर्व संध्या पर अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्तमान आर्थिक परिदृश्य एवं डॉ. लोहिया के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर लोहिया स्मृति व्याख्यान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रो. शक्ति कुमार, चेयरमैन, सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एण्ड प्लानिंग, जवाहरलाल नेहरू, विश्वविद्यालय ने भारत के वर्तमान आर्थिक परिदृश्य का विस्तृत विश्लेषण किया। बताया कि प्रति व्यक्ति आय एवं एच.डीआई. के आधार पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलना होगा। भारत की जीडीपी में तो वृद्धि हुई है लेकिन आकार के आधार पर विश्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था है। भारत की प्रति व्यक्ति आय काफी कम है। मानव विकास सूचकांक भी काफी नीचे है जो आर्थिक दृष्टि से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
अध्यक्षता कर रहे कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने भारत में आर्थिक विषमता के निरंतर बढ़ने को राष्ट्र के लिए मुख्य चुनौती बताया। उन्होंने बताया कि भारत में समावेशी एवं सतत विकास बिना डॉ. लोहिया के समाजवाद को अपनाए संभव नहीं होगा।
अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. मृदुल मिश्रा ने कहा लोहिया जी के कार्य एवं विचारों से सभी लोगों को प्रेरणा लेने हुए राष्ट्र की सेवा के लिए अपना योगदान देना होगा। प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रिया कुमारी द्वारा किया गया। विज्ञान संकायाध्यक्ष, प्रो. राजीव गौड़, डॉ. संजय चैधरी डॉ. सरिता द्विवेदी, डॉ. रचना, डॉ. अल्का श्रीवास्तव, आशीष प्रजापति, अनिल कुमार, डॉ. सुभाष, राम लखन, रिचा पाण्डे, कोमल पाल मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago