
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, दो गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र। की पुलिस ने रविवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भरतकुंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान फायर कर भाग रहे, पिकअप सवार दो युवकों को दबोचा। इनके पास से दो तमंचा-कारतूस, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य अवैध अभिलेख बरामद हुए है। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है, इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह भदरसा पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश साहनी अपनी टीम के साथ भरतकुंड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर जा रहे पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार दो युवकों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार निवासी ग्राम संडवां थाना मवई जनपद अयोध्या व विकास वर्मा निवासी ग्राम सैदखान पुर खजुरिहा थाना दरियाबाद जनपद बारांबकी के रूप में हुई। बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ अलग अलग थानों में करीब 12 केस दर्ज हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More