अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा ने की तीन थानाध्यक्षों को हटाने की मांग।

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा ने की तीन थानाध्यक्षों को हटाने की मांग।

मिल्कीपुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही सियासत तेज होने लगी है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मैदान में उतर गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज कर मिल्कीपुर के विभिन्न थानों में तैनात तीन थानाध्यक्षों को तत्काल हटाने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने रविवार को इसकी जानकारी मीडिया से साझा की है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि तीन थानाध्यक्षों द्वारा चुनाव घोषणा के बाद से ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमें में फंसाया जा रहा है और उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के पत्र में आरोप लगाया गया है कि इनायतनगर थानाध्यक्ष देवेन्द्र पाण्डेय, खंडासा के संदीप सिंह और कुमारगंज के अमरजीत सिंह द्वारा लगातार चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और प्रधानों के विरुद्ध मनगढ़ंत ढंग से झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तत्काल इन तीनों थानाध्यक्षों को अयोध्या से बाहर स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि पत्र की प्रतिलिपि यहां भेजी गई है और जिला निर्वाचन अधिकारी को भी उपलब्ध कराई गई है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

15 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago