लापता युवक के मामले में आया नया मोड़, अपहरण का मुकदमा दर्ज, आरोप में ग्राम प्रधान पुलिस की हिरासत में।

20200723 103113 - लापता युवक के मामले में आया नया मोड़, अपहरण का मुकदमा दर्ज, आरोप में ग्राम प्रधान पुलिस की हिरासत में।

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • दस दिन पूर्व रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव मे घर से ही लापता हुए युवक के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।गायब युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
  • अपहरण में ग्राम प्रधान को नामजद किया गया है।गायब युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।पहले पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मामले में पुलिस की जांच पड़ताल में अभी तक कोई क्लू उभर कर सामने नहीं आया है।
  • गायब युवक दिनेश के पिता बसंतलाल ने बताया कि उनका पुत्र दिनेश कुमार(35)गत 14 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे दूसरे घर में चिराग जलाने के लिए गया था।तब से वापस नहीं आया।मोबाइल फोन भी नहीं मिला। फोन स्विच ऑफ बता रहा है।काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया।
  • बुधवार को अपहरण दर्ज किया गया।पुलिस ने युवक की काल डिटेल खंगाली है। काल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने गांव के प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस तलाश नहीं पाई है।
  • सीओ निपुण अग्रवाल ने कोतवाल व विवेचक के साथ काफी देर तक इस मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस न तो युवक को  तलाश पाई है और न ही युवक का मोबाइल।परिजन किसी अनहोनी की आशंका की तरफ इशारा करते हैं।
  • प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करने व प्रधान को हिरासत में लेने की पुष्टि की। सीओ ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है।
Web Admin

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

13 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

23 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago