सन्त निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडशन रूदौली द्वारा ASP निपुण अग्रवाल की मौजूदगी में किया गया वृक्षारोपण।

IMG 20200728 WA0000 - सन्त निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडशन रूदौली द्वारा ASP निपुण अग्रवाल की मौजूदगी में किया गया वृक्षारोपण।

✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या

  • पर्यावरण संरक्षण के लिये आज हर स्थान पर छोटे और बड़े स्तर पर वृक्ष लगाए जाने की आवश्यकता है। इससे हमारा वातावरण शुद्ध होगा जो सभी के स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद होगा। जुलाई अगस्त का महीना हमारे देश में वृक्षारोपण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त महीना  है। यह प्रसन्नता की बात है कि आज सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवक यहाँ रुदौली क्षेत्राधिकारी परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगा रहे हैं।
  • पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से देश के हर नागरिक को वृक्षरोपण को अपना कार्य समझ कर आगे आना चाहिये।अगर सभी सच्चे मन से अपना दायित्व निभाने का प्रयास करें तो प्रदूषण को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।
  • यह उदगार श्री निपुण अग्रवाल(आईपीएस) क्षेत्राधिकारी रुदौली ने फाउंडेशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में स्वयं  पौधरोपण करते हुए व्यक्त किये।
  • श्री अग्रवाल ने कहा कि वृक्षरोपण हमारे देश की उज्जवल परंपरा रही है। लोग आम,अमरूद,महुआ,जामुन जैसे फलदार पेड़ों के साथ साथ सागौन,पीपल,नीम आदि के पौधे बड़े चाव से लगाते थे और बड़ा होने तक उनकी पूरी देखभाल करते थे।आज हर अवसर और हर समारोह को वृक्षरोपण से जोड़ने की आवश्यकता है।
  • इस अवसर पर सन्त निरंकारी मंडल ब्रांच रुदौली के मुखी श्री राम चन्द्र यादव ने  कहा कि सन्त निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडशन जुलाई माह में पूरे देश में प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं जैसे कि टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ मिल कर बड़ी संख्या में पेड़ लगा रहा है।श्री यादव ने कहा कि रुदौली  में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को स्थानीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है जिसमें वृक्षारोपण अभियान भी शामिल है।
Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago