ग्रान्ट एक्ट की 25 एकड़ भूमि से अवैध क़ब्ज़ा रुदौली तहसील प्रशासन ने हटवाया।

IMG 20200621 WA0013 - ग्रान्ट एक्ट की 25 एकड़ भूमि से अवैध क़ब्ज़ा रुदौली तहसील प्रशासन ने हटवाया।

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम मीसा/मेहनौरा में ग्रान्ट ऐक्ट की भूमि पर तहसील प्रशासन ने शनिवार को अबैध निर्माण का ढहा कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। इसकी शिकायत गांव के अधिवक्ता राम प्रसाद यादव ने डीएम अयोध्या से की थी।
  • नायब तहसीलदार बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अवैध निर्माण की जांच कराकर जेसीबी मशीन से हटाने के निर्देश दिए थे।
  • एसडीएम के निर्देश पर मेहनौरा मे गाटा संख्या 97 छ व मीसा मे 786 पर अवैध निर्माण पाया गया है। जिसे तहसील प्रसाशन ने पहुंच कर जेसीबी मशीन से गिरा दिया है।
  • एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया 25 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण पाया गया।जिसका सीमांकन करा कर जल्द ही लोगों का कब्जा से कब्जा मुफ्त कराया जायेगा। अवैध रुप से मकान बना कर रह रहे लोगों को एक सप्ताह मे खाली करने की नोटिस जारी की गयी है। समय सीमा के अंदर खाली नही किया गया तो मजबूर होकर पुनः जेसीबी मशीन से गिराने का कार्य किया जायेगा।
  • मौके पर कानून गो राम केवल यादव, लेखपाल सौरभ सिंह, हल्का लेखपाल विजय मिश्रा, यशवंत प्रताप व एसआई सुरजीत मौर्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
  • अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची टीम के वापस होने के बाद दो पक्षों में मारपीट में 3 लोग घायल हो गए। कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि ग्राम महनोरा में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट की भूमि से कब्जा हटाने के लिए राजस्व पुलिस टीम गई थी।
  • टीम वापस होने के बाद ग्राम प्रधान राम मिलन यादव व उनके भाई राम सिंगार और परिजनों की कहासुनी अधिवक्ता राम प्रसाद यादव के परिजनों से हो गई।जिसमें दोनों पक्षों की मारपीट में 3 लोग घायल हुए हैं।
  • प्रधान पक्ष के राम सिंगार और अधिवक्ता राम प्रसाद यादव के पुत्र अमरेंद्र यादव और उर्मिला यादव को चोट आई है।जिनको मेडिकल के लिये भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago