
सुल्तानपुर पेड़ों के अवैध कटान रोकने के लिए निकली वन विभाग की सचल टीम ने ट्राली लदी लकड़ी पकड़ कर थाने ले आई। जहां वनविभाग ने ठेकेदार से 20 हजार रुपए जुर्माना लेकर भविष्य में कटान न करने की चेतावनी के साथ छोड़ दिया।मंगलवार की रात को कुड़वार थाना क्षेत्र में राजापुर बाजार के पास ट्राली लदी आम की सूखी लकड़ी वनविभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम में मौजूद डिप्टी रेंजर डीके यादव व वन दरोगा दिवाकर पांडेय ने कुड़वार पुलिस को सूचना देकर ट्राली को ठेकेदार सहित थाने लायी।
ठेकेदार द्वारा दामोदर तिवारी का सूखा आम का पेड़ काटा गया था। वन विभाग की टीम ने लिखित माफीनामे के साथ ठेकेदार शिवा पति तिवारी ग्राम बेला पश्चिम पर 20 हजार का जुर्माना ठोका। ठेकेदार ने जुर्माने की राशि अदा की। डिप्टी रेंजर डीके यादव ने बताया कि लिखित माफीनामे के साथ चेतावनी देते हुए जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More