सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्व निरीक्षक, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्व निरीक्षक, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।


सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में हद बरारी करने के लिए पैसे की मांग करना राजस्व निरीक्षक को महंगा पड़ गया। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची अयोध्या एंटी करप्शन टीम ने मुंशी सहित रंगे हाथों उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कुड़वार थाना मोड़ के पास राजस्व निरीक्षक कुड़वार त्रिलोकी नाथ मिश्रा व उनके मुंशी (सहयोगी) कुलदीप को एन्टी करप्शन की टीम ने 5000 हजार रुपया घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव निवासी शिव गोपाल पाठक से हद बरारी के लिए राजस्व निरीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसके बाद पीड़ित ने घूस मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग अयोध्या से की थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन विभाग के अधिकारी राय साहब द्विवेदी अपनी टीम के साथ तय समय पर थाना कुड़वार मोड़ पहुंचे। जहां मौजूद राजस्व निरीक्षक व उनके मुंशी को पीड़ित द्वारा घूस देते समय टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कुड़वार पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तार आरोपियों को एंटी करप्शन टीम अपने साथ लेकर गोरखपुर चली गई।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

20 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago