अयोध्या आस-पास

रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ।

रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात लोको पायलट राजन यादव की स्टेशन के बाहर खड़ी बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित लोको पायलट ने बाइक चोरी की तहरीर कोतवाली नगर में दी है। चोरी की घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।पीड़ित लोको पायलट की ओर से पुलिस को तहरीर के मुताबिक रात्रि 12 बजे के आस पास रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गया था। लगभग ढाई बजे के आस पास बाहर निकलने पर देखा तो काले रंग की बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर गायब थी। पीड़ित ने तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। मौके पर डायल 112 भी पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। बाइक चोरी की घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें कुछ अज्ञात लोग बाइक पर बैठकर बोतल में पानी पीते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पीड़ित ने कोतवाली नगर में कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago