अंबेडकरनगर - अयोध्या

पति से झगड़े के बाद महिला ने किया सुसाइड।

पति से झगड़े के बाद महिला ने किया सुसाइड।

अम्बेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में एक महिला ने सोमवार दोपहर अपने घर पर गले में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। तभी कमरे में पहुंची महिला की 2 साल की बच्ची मां के शव से चिपक गई। अपनी मां की मौत से बेखबर बच्ची शव के पैरों को नीचे से पकड़े रही और बार-बार अपनी मां को बुलाती रही।
जब मां ने बहुत देर तक कोई जवाब नहीं दिया, तो बच्ची तेज-तेज रोने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची करीब आधे घंटे तक अपनी मां को पकड़े खड़ी रही। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घटना बसखारी थाना क्षेत्र के छिछौछा गांव में 30 साल की महिला जानकी रहती थी। उसके पति का नाम कमलेश निषाद है। वह खेती-किसानी का काम करता है। पत्नी जानकी के सुसाइड के समय भी वह खेत में धान की रोपाई का काम कर रहा था। उसकी मां मालती भी उसके साथ थी।
घर पर जानकी अपने 3 साल के बेटे शिवा और 2 साल की बेटी प्रियांशी के साथ थी। घटना के समय महिला का बेटा बाहर खेल रहा था। जबकि बेटी घर में थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमलेश के घर पहुंचे। उन्होंने ही जानकी के पति और सास को मामले की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद महिला ने ये कदम उठाया है।
महिला की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की शादी को 5 साल हो चुके हैं। लेकिन बेटी के जीवन में चैन नहीं था। उसका पति कमलेश उसको मारता-पीटता था कई बार बेटी ने हम लोगों से इस बात की शिकायत की थी। हम लोगों ने अपने दामाद से बात की थी, लेकिन वह सुधरने का नाम नहीं ले रहा था। उसी की वजह से मेरी बेटी ने सुसाइड किया है। 2 मासूमों के सिर पर से उनकी मां का साया उठ गया है।

थानाध्यक्ष बसखारी जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों की तहरीर पर पति कमलेश, सास मालती और ननद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago