
अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार को रामनगरी में सुबह से शिवभक्तों का जमावड़ा लगा हुआ। शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज है। जलाभिषेक को पहुंचे भक्त लंबी-लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ राम की पैड़ी स्थित नागेश्वरनाथ मन्दिर में है। रामनगरी में भारी संख्या में बाहर से पहुंचे भक्तों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सोमवार की सुबह सरयू स्नान के बाद भक्तों ने शिवालयों का रुख किया। नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ समेत अन्य शिवालयों में भोले नाथ की जयजयकार हो रही है। दूध और जल से अभिषेक करने और बाबा नीलकंठ का दर्शन पाने को श्रद्धालु बेताब दिखे। श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी और रामलला के भी दर्शन किये। कई मंदिरों में भक्तों ने रुद्राभिषेक भी कराया। इस बार सावन दो माह का है। इस दौरान पूरे आठ सोमवार पड़गे ।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More