अयोध्या उत्तर प्रदेश

रेलवे में पहुंची अतिरिक्त फोर्स, संभाली मेला ड्यूटी की कमान।

रेलवे में पहुंची अतिरिक्त फोर्स, संभाली मेला ड्यूटी की कमान।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी के ऐतिहासिक चैत्र श्रीरामनवमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवंटित अतिरिक्त फ़ोर्स ने आमद के बाद अपनी ड्यूटी संभाल ली है। उपलब्ध तथा मेले के लिए मिली अतिरिक्त फ़ोर्स को कुल 35 स्थानों पर 12-12 घंटे की शिफ्ट में तैनात किया गया है। साथ ही जांच-तलाशी दस्तों को सक्रिय किया गया है। वहीं आरपीएफ ने भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए कमान संभाल ली है। 

श्रीरामनवमी मेले के लिए राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया था और ड्यूटी के लिए 20 उपनिरीक्षक, 10 महिला आरक्षी, 120 पुरुष आरक्षी व मुख्य आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी तथा जांच व तलाशी अभियान के लिए बम खोजी व निरोधी दस्ते, एंटी सेबोटाज चेक टीम आदि की मांग की गई थी। जिसके तहत मुख्यालय की ओर से 12 उपनिरीक्षक, 3 महिला आरक्षी,105 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी व एक एंटी सेबोटाज चेक टीम मेला ड्यूटी के लिए उपलब्ध कराई गई है, जबकि जीआरपी में अधिकारियों और जवानों समेत कुल 100 पुलिसकर्मियों के साथ अयोध्या की संवेदनशीलता के मद्देनजर जोन से 30 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती है। मेला ड्यूटी के लिए आवंटित अतिरिक्त फ़ोर्स के रविवार को आमद कराने के बाद सभी को विभिन्न स्टेशनों पर ड्यूटी आवंटित की गई है। रात 8 बजे से शुरू हुई यह ड्यूटी 12-12 घंटे की शिफ्ट में लगाई गई है। उधर आरपीएफ ने प्रमुख ट्रेनों में घटनाओं पर रोकथाम तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्कॉर्ट का दायरा बढांया है।   

अयोध्या कैंट जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि मेला ड्यूटी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है, जिसके बाद रात आठ बजे से सभी की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जांच व तलाशी दस्तों को अभियान में लगाया गया है। साथ ही सक्रियता और निगरानी बढ़ाई गई है। 

श्रीरामनवमी मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर जीआरपी ने विभिन्न स्टेशनों को दो श्रेणियों में विभाजित किया है। अयोध्या धाम जंक्शन व रामघाट हाल्ट तथा अयोध्या कैंट जंक्शन को एक श्रेणी में लिया गया है और यहां कई बिंदुओं पर फ़ोर्स की तैनाती की गई है तथा जांच-तलाशी के लिए दस्तों को लगाया है। ज्यादा भीड़ होने पर भीड़ नियंत्रण के लिए डाइवर्जन के तहत रेलवे ने अन्य रेलवे स्टेशनों को आरक्षित किया है। आपात स्थिति के लिए सिटी स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे दर्शननगर, पुराने सिटी स्टेशन आचार्य नरेन्द्र देवनगर व माल गोदाम के रूप में विकसित सलारपुर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago