अयोध्या उत्तर प्रदेश

रेलवे क्रॉसिंग यातायात व्यवस्था बेपटरी, आधी रामनगरी में लग जाता है जाम। अयोध्या।

रेलवे क्रॉसिंग यातायात व्यवस्था बेपटरी, आधी रामनगरी में लग जाता है जाम।

अयोध्या।

अयोध्या रायगंज रेलवे क्रॉसिंग रामनगरी के यातायात के लिए नासूर बन रही है। यह रेलवे क्रॉसिंग रोजाना दिन में 15 से 20 बार बंद हो रही है। इससे आधी रामनगरी का यातायात जाम हो जाता है। रामपथ पर वाहनों का संचालन पहले से बंद है। रायगंज क्रॉसिंग वाले मार्ग के अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है। ऐसे में आम शहरियों और बाहर से आए श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। लता चौक से टेढ़ी बाजार तक रामपथ को नो व्हीकल जोन कर दिया गया। केवल दोपहिया वाहन हो चल रहे है। रामपथ के बंद होने से रामनगरी के एक मार्ग पर यातायात का दबाव सबसे ज्यादा है। यह रायगंज रेलवे क्रॉसिंग से होकर जाता है। रेलवे ट्रैक दोहरीकरण पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें ट्रैक पर आ गई है। इसके अलावा नई ट्रेनें भी चल रही है। श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है।

रेलवे क्रॉसिंग के आसपास के लोगों का कहना है कि हर आधे घंटे बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाती है। जब तक यातायात बहाल हो, इसके पहले यह दोबारा बंद हो जाती है। ऐसे में जाम खत्म नहीं होता। इसका प्रभाव एक छोर पर रामस्वेकपुरम से दूसरे छोर पर हनुमान गुफा तक देखने को मिलता है। पूरे दिन यातायात सामान्य नहीं हो पाता। चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी कहते हैं कि प्रयास यही रहता है कि जिधर से रास्ता मिले, लोगों को उधर से भेजकर राहत दी जाए।

रूट डायवर्जन कर चलाया जा रहा काम रामपथ पर टेढ़ी बाजार, क्षीरेश्वर नाथ, भक्तिपथ पर हनुमान गुफा, अंदर रामसेवकपुरम आदि स्थानों से यातायात डायवर्ट कर दिया जाता है। लेकिन आगे कोई दूसरा वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण रायगंज के संकरे मार्ग पर जाम लग जाता है। ऐसे में हाईवे से बूथ नंबर चार हो या कोई दूसरा मार्ग, लोग रामनगरी में प्रवेश करते हैं तो रामपथ पर निकल नहीं पाते। दूसरे गली-कूचे पर भी यातायात का दबाव बढ़ जाता है।

स्पेशल ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं का भी मार्ग यही आस्था स्पेशल ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालु भी ज्यादातर ई-रिक्शा और पैदल इसी मार्ग से श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए मंदिर जाते हैं। ऐसे में इस पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। रेलवे स्टेशन के तीनों मार्गों पर बैरियर समस्या को और बढ़ा रहे हैं।

editor

Recent Posts

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 hours ago

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

3 days ago