अयोध्या आस-पास

रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सजा का ऐलान।

रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सजा का ऐलान।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश के दुद्धी सीट से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को रेप के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है,कोर्ट 15 दिसंबर को अब सजा सुनाएगी।बता दें कि 2014 में नाबालिग ने दुलार गोंड पर रेप का आरोप लगाया था। भाजपा विधायक रामदुलार गोंड दुष्कर्म और पास्को एक्ट में दोषी करार दिए गए हैं, रेप के मामले मे कोर्ट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता के भाई ने कहा कि न्याय की जीत हुई है,विधायक राम दुलार गोंड को काम से काम 20 साल की सजा मिलनी चाहिए, सोनभद्र के एमपी एमएल कोर्ट में यह मामला चल रहा है।

 आपको बता दें कि विधायक रामदुलार गोंड़ के खिलाफ 2014 से पॉक्सो एक्ट और 376 मामले की सुनवाई हो रही थी, रामदुलार गोंड दुद्धी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं, 8 दिसम्बर शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था,अभियोजन पक्ष के मुताबिक मामला 4 नवंबर 2014 का है, म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने रामदुलार गोंड पर नाबालिग बहन से प्रधान पति रहते रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था, रामदुलार गोंड़ पर पीड़िता का फर्जी स्कूल सर्टिफिकेट भी बनवाने का आरोप है।

8 दिसंबर को दोनों पक्षों की तरफ से बहस सुनने के बाद अदालत ने 12 दिसंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की थी,अब पॉक्सो एक्ट और 376 मामले में एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला आ गया है,15 दिसंबर को विधायक के भाग्य का फैसला अदालत करेगी।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago