
सुल्तानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी बल्दीराय के केवटली में मृतक प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश द्विवेदी के आवास पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शिक्षक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक की पत्नी संगीता, बेटे दुर्गेश, बेटी श्वेता ने सांसद से कहा कि मेरे परिवार को सिर्फ न्याय चाहिए।
वहीं शिक्षक के भाई धर्म प्रकाश दुबे ने सांसद मेनका गांधी से कहा कि उनके भाई को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दोषी खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सांसद ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि मेनका गांधी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 दिसंबर को प्रमुख सचिव गृह से दोषी खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए बात की थी। इसके बाद लगभग 50 घंटे शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के बाद मृतक शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More