gfgfgfggfgfgfg - रास्ते में सामने बंदर आने से हुआ बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग और नाती घायल।

रास्ते में सामने बंदर आने से हुआ बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग और नाती घायल।

हैदरगजं - अयोध्या

रास्ते में सामने बंदर आने से हुआ बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग और नाती घायल।

gfgfgfggfgfgfg - रास्ते में सामने बंदर आने से हुआ बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग और नाती घायल।

अयोध्या_हैदरगंज।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग और उनका नाती घायल हो गए। लम्बुइया निवासी हरिराम यादव अपने नाती रोहित कुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। सीएससी से करीब 200 मीटर की दूरी पर अचानक एक बंदर मोटरसाइकिल के सामने आ गया। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में हरिराम यादव को गंभीर चोटें आईं। रोहित को मामूली चोटें लगीं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पहुंचाया गया।
डॉ. दिनेश और वार्ड बॉय शिव कुमार पाल की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार हरिराम यादव की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *